फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में प्रवेश परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की प्रवेश परीक्षाएं 20 मई से शुरू होने जा रही हैं। सोमवार को संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) का आयोजन किया जाएगा और 21 मई पीजीएटी-1 एवं एलएलबी की प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन


क्रेट के लिए कुल 6517 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा सोमवार को सुबह 11.30 से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज, सीएमपी डिग्री कॉलेज, रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज, ज्वाला देवी रसूलाबाद, ज्वाला देवी सिविल लाइंस और शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट को केंद्र बनाया गया है। 21 मई को पीजीएटी-1 के तहत विभिन्न परंपरागत पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और एलएलबी की प्रवेश परीक्षा अपराह्न दो से चार बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें