कसेरुआ कला में आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो का सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को पांचवां दिन उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं में आत्मरक्षा को लेकर आत्मविश्वास साफ नजर आया।
शनिवार को दुनिया के शीर्ष 14 सबसे मजबूत व्यक्तियों में शामिल मनोज चोपड़ा विशेष अतिथि एवं प्रशिक्षक के रूप में शिविर में शिरकत करेंगे। मुख्य प्रशिक्षक विनोद कुमार की ओर से प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की आधुनिक एवं व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौके पर कैश अहमद, दीपक कुमार, अर्पित बिंद, सुभाष चंद्र मिश्र डॉ. बच्चा, अभिषेक केसरी, सचिन केसरी, आयुष्मान सिंह केसरी और केडी मिश्रा आदि रहे।