फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela: माघ मेला में पैरासेलिंग, हॉट एयर बैलून का लीजिए मजा; वॉटर स्पोर्ट्स के लिए मुंबई की कंपनी से करार

Sat, 16 Dec 2023 12:29 PM IST
शाहरुख खान अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

माघ मेला में अब पैरासेलिंग और हॉट एयर बैलून का मजा ले सकेंगे। वॉटर स्पोर्ट्स के लिए मुंबई की लिटमस प्राइवेट लिमिटेड से करार किया गया है। त्रिवेणी दर्शन के पास से संचालन होगा। महाकुंभ के रिहर्सल के रूप में माघ मेला बसाने की परिकल्पना ने आकार ले लिया है।
विज्ञापन
हॉट एयर बैलून (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर माघ मेला बसाने की परिकल्पना को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस सांस्कृतिक समागम में पहली बार संगम की लहरों पर संत-भक्त वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाएंगे। इसके लिए मुंबई की लिटमस प्राइवेट लिमिटेड से करार हो गया है। 
विज्ञापन


कैमराइन बोट की पहली खेप यहां पहुंच गई है। वॉटर स्पोर्ट्स का स्टेशन त्रिवेणी दर्शन के पास बनकर तैयार हो गया है। माघ मेला में वॉटर स्पोर्ट्स जनवरी के प्रथम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।

हॉट एयर बैलूनिंग के लिए अरैल में टेंट सिटी के पास जगह देखी गई है। पर्यटन विभाग की ओर से इस योजना को अमली जामा पहना दिया गया है। नेवी के सेवानिवृत्त अफसर कमांडर निगम की देखरेख में वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां होंगी। टिकट का निर्धारण जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन


पांटून पुलों पर बनेंगे भव्य द्वार
मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सभी प्रवेश द्वारों की खास सजावट की जाएगी। इसके लिए इंट्री प्वाइंट को खास बनाया जाएगा। इसके अलावा सभी पांटून पुलों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके साथ ही स्पाई लाइटिंग भी कराई जाएगी।

प्लास्टिक मुक्त होगा माघ मेला
यह मेला पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त होगा। मेले में प्लास्टिक बैंक बनेगा। जो लोग मेले में प्लास्टिक लेकर आएंगे, उनसे वह ले ली जाएगी। इसके बदले संतों-भक्तों और कल्पवासियों को जूट या कागज के बैग दिए जाएंगे। यह सिलसिला मेले भर चलेगा।
विज्ञापन

वॉटर स्पोर्ट्स के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यमुना किनारे त्रिवेणी दर्शन के पास से इसका संचालन होगा।
- दयानंद प्रयाद, प्रभारी अधिकारी, माघ मेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें