संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा के चयन में इंजीनियरों का दबदबा तेजी से बढ़ा है। वहीं, डॉक्टरों के चयन का ग्राफ भी चढ़ा है लेकिन जो विद्यार्थी परंपरागत रूप से क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में विषय के रूप में मानविकी पढ़ रहे हैं और सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने रहे हैं, उनके लिए चुनौती बढ़ गई है।