फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कॉलेज के लिए निकला इंजीनियरिंग छात्र लापता

विज्ञापन
engineering student kidnapped - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
करेली थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी, घरवाले परेशान
विज्ञापन

प्रयागराज। करेली में रहने वाला इंजीनियरिंग छात्र मो. सैफ संदिग्ध हालात में गायब हो गया। वह सुबह आठ बजे कॉलेज जाने के लिए निकला और इसके बाद उसका पता नहीं चला। परेशान घरवालों ने करेली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
करामात की चौकी निवासी नफीस अनवर रेलवे में लोको पायलट हैं। उन्होंने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा सैफ सोरांव स्थित एलडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज में मेकैनिकल डिप्लोमा का कोर्स कर रहा है। रोज की तरह दो दिन पहले भी वह कॉलेज जाने के लिए सुबह आठ बजे घर से निकला। हालांकि इसके बाद वह वापस नहीं आया। कॉलेज जाने पर पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं। जिस बस से वह कॉलेज जाता था, उसके चालक ने पूछने पर बताया कि सैफ बस पर आया ही नहीं। घरवालों ने तमाम जगहों पर तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी लगातार बंद जा रहा है। जिसके बाद करेली थाने में सूचना दी। पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश की जा रही है। मोबाइल की सीडीआर मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति हड़पने के लिए घातक हमला, बेटे-बहू नामजद
प्रयागराज। अतरसुइया निवासी सुभाष चंद्र कक्कड़ ने प्राणघातक हमला करने के आरोप में बेटे व बहू पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बेटा तेजपाल संपत्ति हड़पने की फिराक में आए दिन मारपीट करता है। दो दिन पहले उसने व बहू जया कक्कड़ ने रात 11 बजे दो दोस्तों को बुलाकर डंडे व रॉड से हमला कर बेहोश कर दिया। पुलिस का कहना है कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें