फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की प्रगित के लिए अंभियंता के समग्र विकास पर जोर

विज्ञापन
Engineer's day - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स ने मनाया ‘इंजीनियर्स डे’
विज्ञापन

प्रयागराज, 15 सितंबर। द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) एवं इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को एमएनएनआईटी परिसर में 52वां इंजीनियर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सिविल एविएशन ट्रेनिंग कॉलेज, प्रयागराज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अतुल दीक्षित ने राष्ट्र की प्रगति के लिए अभियंता के समग्र विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रो. सीआर वैश्य ने संस्था द्वारा दी गई थीम ‘इंजीनियरिंग फॉर चेंजेस’ पर व्याख्यान दिया। वहीं, जीएस बिर्दी का लाइफ स्केच जेएस बिर्दी ने पढ़ा। दशकों से संस्था के लिए कार्य कर रहे सीनियर कॉर्पोरेट मेंबर्स प्रो. वाईपी गुप्ता, केके भूटानी, अशोक कुमार जायसवाल, डीएम श्रीवास्तव, एसवीडी अग्रवाल, ताहिर हुसैन, एलसी जायसवाल, आरएन साही को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता एवं अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र कुमार नगरिया ने किया। मानद सचिव विवेक कुमार गुप्ता ने श्रीमहाप्रभू कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के बच्चों की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें