फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुंबई जनता एक्सप्रेस का इंजन फेल, दस से अधिक ट्रेनों का गड़बड़ाया संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के लोकमान्य तिलक से पटना जा रही मुंबई जनता एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी की वजह से ट्रेन दो घंटे से ज्यादा समय नैनी से लिंक जंक्शन के बीच खड़ी रही। जिस वजह से प्रयागराज-मुंबई रूट पर ट्रेनें संचालन बाधित हो गया। तकरीबन दस यात्री ट्रेनों व पांच मालगाड़ियां को तमाम स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 13202 मुंबई जनता एक्सप्रेस का प्रयागराज छिवकी आने का समय दोपहर 2.55 बजे है। इसके पूर्व ट्रेन शंकरगढ़ से दोपहर 2.23 बजे ट्रेन छिवकी के लिए चली। इरादतगंज स्टेशन के आगे लिंक जंक्शन के पास दोपहर 3.15 बजे के आसपास ट्रेन के इंजन में तकनीकी खामी आ गई। सूचना पाकर स्टेशन अधीक्षक लिंक जंक्शन, आरपीएफ नैनी एवं जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे।
रेलवे के तकनीकी स्टाफ ने पहले इंजन दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन जब खामी दूर नहीं हुई तो प्रयागराज कंट्रोल रूम के निर्देश पर इंजन बदले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस बीच गर्मी के मारे यात्रियों का बुरा हो गया। संबंधित रूट पर चल रहीं ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

बाद में छिवकी से दूसरा इंजन लाकर शाम छह बजे ट्रेन को प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचाया गया। इसके पूर्व तमाम यात्री ट्रेन से उतर कर आसपास लगे पेड़ों के नीचे खड़े हो गए। बता दें कि लिंक जंक्शन पर न तो प्लेटफॉर्म है और न ही टिन शेड है। इंजन बदलने के दौरान ट्रेन की सप्लाई बंद होने पर ट्रेन के एसी कोच के यात्री हलकान हो गए। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन छिवकी स्टेशन पर रुकी तो ट्रेन के शौचालयों व बेसिन में पानी की सप्लाई दी गई। संवाद

तीस रुपये में पानी और दस रुपये में बिका खीरा
नैनी। एलटीटी पटना एक्सप्रेस के इंजन में खराबी के बाद यात्री बेहाल रहे। इस दौरान लिंक जंक्शन के पास मौजूद अवैध वेंडरों ने तीस रुपये में सादा पानी और दस रुपये में खीरा बेचा। इस दौरान खाने पीने की सामग्रियों को वेंडरों मूल्य से अधिक दामों पर बेचा।
विज्ञापन


मुंबई जनता के इंजन में तकनीकी खामी आई थी। रेलवे द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन का इंजन बदला गया। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें