फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए शृंग्वेरपुर धाम में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
ज्येष्ठ पू​र्णिमा के अवसर पर श्रूंग्वेरपुर धाम में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : mathura
विज्ञापन
ज्येष्ठ मास की पूर्णमासी पर बुधवार को शृंग्वेरपुर धाम में गंगा स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर धाम के अनेक देवालयों में दर्शन और विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस मौके पर आस्थावानों ने दान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हुए मनोरथ की कामना की।
विज्ञापन

भोर से ही श्रद्धालु आने लगे थे। ग्यारह बजे तक घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। धाम की मुख्य पीठ मां शांता शृंगी ऋषि मंदिर के पुजारी अनुपम माली व लल्लू महाराज ने बताया कि मां के दरबार में आस्थावानों का भारी जमघट लगा रहा और चौखट पर माथा टेक मान्यताओं की कामना की।
शृंग्वेरपुर धाम के तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित काली सहाय त्रिपाठी बताते हैं कि पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-धर्म करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से पापों का नाश होता है। सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन व्रत और दान से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। बताया कि हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान पुलिस कर्मी रामघाट, विद्यार्थी घाट, निषाद राज पार्क समेत प्रत्येक जगह पर चहलकदमी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें