पावर काॅरपोरेशन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन दल के साथ राजापुर में जांच अभियान चलाया। खासतौर पर उन लोगों को घेरा गया, जिनके यहां पहले बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी थी। उपभोक्ताओं को नसीहत दी गई कि योजना के तहत उन लोगों को भी राहत मिल सकती है, जिनके खिलाफ चोरी पकड़ने के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके लिए उन्हें बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराया होगा। फिर ऐसे लोगों को भी 50 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जा रहा है।
राजापुर में उपखंड अधिकारी राजीव यादव, प्रवर्तन दल प्रभारी अमित सिंह प्रवर्तन दल के साथ जांच अभियान के तहत घर-घर गए। उन लोगों को सूची के आधार पर रोका-टोका गया, जहां पहले बिजली चोरी पकड़ी गई थी। जांच के दौरान इस बारे में जानकारी ली गई कि उपभोक्ता ने निर्धारण किए गए समन शुल्क का भुगतान किया गया है या नहीं। ब्यूरो