फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेकाबू ट्रक ने ओवरटेक कर बोलेरो को मारी टक्कर

Fri, 26 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इरादतगंज चौराहे पर बृहस्पतिवार को शहर की ओर से आ रही एक बोलेरो को पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। इससे बोलेरो क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत थी कि बोलेरो सवार लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के रीवा निवासी उमेश दत्त पांडेय की पत्नी उपमा पांडेय (70) और पुत्री पारुल पांडेय (25) बृहस्पतिवार को हैदराबाद से फ्लाइट से बमरौली हवाई अड्डे पर उतरी थीं। उन्हीं को लेने के लिए उमेश दत्त बोलेरो से हवाई अड्डे पर गए थे।
लौटते समय घूरपुर के इरादतगंज चौराहे पर पीछे से आए एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो पलट गई। गनीमत रही कि बोलेरो सवारों को मामूली चोटें आई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें