फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Enforcement Directorate : मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व सांसद अतीक के खिलाफ साक्ष्य देने खुद ईडी दफ्तर पहुंचा प्रॉपर्टी डीलर

Fri, 20 May 2022 11:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करेली निवासी जीशान उर्फ जानू सिविल लाइंस स्थित ईडी दफ्तर पहुंचा। यहां उसने अफसरों को कई अहम राज बताए। बताया कि किस तरह अतीक अहमद व उसके गुर्गाें ने अवैध प्लाटिंग के जरिए अपना धंधा जमा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद के  खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय की टीम को जानकारी मुहैया कराने केलिए अब लोग खुद भी आगे आने लगे हैं। इसी क्रम में करेली निवासी प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू ने ईडी अफसरों के सामने पेश होकर कई राज बताए। उसने बताया कि किस तरह से अतीक अहमद व उसके गुर्गों ने धूमनगंज, करेली समेत तमाम इलाकों में अवैध प्लाटिंग का धंधा फैला रखा है। साथ ही खुद से अतीक व उसके गुर्गों की ओर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में भी जानकारी दी।

विज्ञापन



करेली निवासी जीशान उर्फ जानू सिविल लाइंस स्थित ईडी दफ्तर पहुंचा। यहां उसने अफसरों को कई अहम राज बताए। बताया कि किस तरह अतीक अहमद व उसके गुर्गाें ने अवैध प्लाटिंग के जरिए अपना धंधा जमा रखा है। जीशान अतीक अहमद के साढू इमरान का भाई है। उसने पिछले साल अतीक अहमद व उसके बेटे अली व गुर्गों मो. असद, आरिफ उर्फ कछौली, इमरान उर्फ गुड्डू समेत अन्य पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कराया था।


मौके से नामजद सैफ व फहाद पकड़े गए थे जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में अली व अतीक के फाइनेंसर असद समेत अन्य आरोपी पांच महीने से फरार चल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि ईडी अफसरों ने जीशान से उसकी संपत्ति व आय के स्रोत के बाबत भी पूछताछ की। साथ ही उसके भाइयों इमरान व कामरान के बारे में भी जानकारी हासिल की। 

विज्ञापन

मो. मुस्लिम से भी पूछताछ, दागे सवाल
अतीक के करीबी प्रॉपर्टी डीलर मो. मुस्लिम भी ईडी दफ्तर में पेश हुआ। यहां उससे कई घंटों तक पूछताछ हुई। उससे उसकी संपत्तियों व आय के स्रोत के संबंध में जानकारी मांगी गई। साथ ही उसकेप्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े धंधे के बारे में भी सवाल दागे गए। हाल ही में धूमनगंज थाने में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें अतीक के भाई अशरफ के अलावा मो. मुस्लिम, खालिद जफर समेत अन्य को भी नामजद किया गया है। इससे पहले अतीक अहमद के करीबी रहे बम्हरौली निवासी प्रॉपर्टी डीलर जैद खालिद से ईडी दफ्तरों ने पूछताछ की थी।
विज्ञापन

मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास भी हुआ पेश
उधर शुक्रवार को ईडी के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में माफिया मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी पेश हुआ। मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास से ईडी अफसरों ने उसकेपिता मुख्तार पर दर्ज मनी लांड्रिंग केस की जांच के क्रम में पूछताछ की। सुबह ईडी दफ्तर पहुंचे अब्बास से करीब रात आठ बजे तक पूछताछ चली। इस दौरान उसकेनाम पर दर्ज संपत्तियों व आय के स्रोत के साथ ही आयकर रिटर्न विवरण की भी जानकारी ली गई। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उसकेछोटे भाई उमर और चाचा सिबगतुल्लाह अंसारी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सिबगतुल्लाह से कुछ दिनों पहले एक बार पूछताछ हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें