फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बालसन चौराहे के पास नाले पर बने अतिक्रमण को हटाया

विज्ञापन
जॉर्जटाउन, टैगोर टाउन, भारद्वाज आश्रम के पास नगर निगम की टीम ने नालों के ऊपर से हटाया अतिक्रमण।
विज्ञापन
नगर निगम ने बुधवार को बालसन चौराहे के पास नाले पर बने अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान चौराहे के पास स्थित पूर्व सांसद श्यामा चरण गुप्त के बंगले के पीछे नाले पर बने स्लैब को भी तोड़ा गया। इसके अलावा टैगोर टाउन में भी नालों पर बने अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे नगर आयुक्त साई तेजा, अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, शादाब असलम, मुख्य अभियंता दिनेश चंद सचान, अधिशासी अभियंता अनिल मौर्या सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बंगले के पीछे बनी पक्की स्लैब और गेट को हटाया गया। इस दौरान पुलिस बल के साथ निगम के सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
जॉर्जटाउन से लेकर जीटी जवाहर चौराहे अवैध निर्माण को हटाकर नाले की सफाई का काम किया जाएगा। निगम की तरफ से मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत जॉर्जटाउन में सड़क निर्माण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में दिवाली के बाद से जॉर्जटाउन से लेकर रामबाग व जीटी जवाहर चौराहे तक नाले को अंडर ग्राउंड करने का काम किया जा रहा है। इसके वजह से बालसन चौराहे से मेडिकल चौराहा रामबाग आरओबी तक जाने वाली लेन की तरफ सड़क की खोदाई चल रहा है।
नाले की सफाई के बाद अंडर ग्राउंड पाइप डाली जा रही है। वहीं, मार्च तक जॉर्जटाउन से रामबाग आरओबी तक पाइपलाइन डालने का काम किया जाना है। इस निर्माण के बाद जॉर्जटाउन में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से लोगों को मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें