Prayagraj News : कटरा में अतिक्रमण हटवाता बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला।
विरोध के चलते पुलिस को भांजनी पड़ीं लाठियां
इसी बीच कुछ स्थानीय व्यापारी अभियान का विरोध करने पहुंच गए। अभियान शुरू होने में इस कारण कुछ देरी हुई। अफसरों ने व्यापारी नेताओं से बात की तो दूसरी तरफ पुलिस हवा में लाठियां भांजने लगी। पुलिस और निगम अफसरों का कड़ा रुख देखकर व्यापारियों का विरोध ज्यादा देर नहीं टिका। कुछ देर की मोहलत पाकर सभी अपना-अपना सामान हटाने लगे।
निगम के तोड़ू दस्ते ने मनमोहन पार्क से लक्ष्मी चौराहा तक 19 ठेला, 11 गुमटियां, 17 बांस के टट्टर, 17 टीन शेड, 7 साइन बोर्ड, एक रैंप सहित अन्य अतिक्रमण हटवाए। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाई गई एक दीवार और सड़क घेर कर बनायी गई सीढ़ियों को भी तोड़ा। कार्रवाई कटरा के जोनल अधिकारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। साथ में सीओ कर्नलगंज, इंसपेक्टर कर्नलगंज और पुलिस के जवान रहे।
फुटपाथ से फल मंडी उजाड़ी, ठेले पर कारोबार की हिदायत
नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने लक्ष्मी चौराहा से आगे मास्टर जहरूल हसन रोड पर अवैध रूप से सड़क किनारे लगाई जा रही फल मंडी को खाली कराई। यहां दुकानदार चिल्लाते रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। जोनल अफसर ने दुकानदारों को चेताया कि यदि फुटपाथ घेरा तो खैर नहीं, सिर्फ ठेले पर ही कारोबार की अनुमति होगी।