फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से तीन घायल, पांच गिरफ्तार

Sat, 06 Feb 2021 08:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़कर पकड़ा। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ कोतवाली नगर के गोड़ें गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। कोहड़ौर थाना की पुलिस रात करीब 11 बजे दबिश पर जा रही थी। इसी दौरान चंडी धाम के पास दो बाइक पर पांच बदमाश सवार थे।

सूचना पर एडिशनल पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी, सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय के साथ एसओजी टीम, कोतवाली नगर पुलिस, कोहड़ौर थाना व अंतू थाना पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। 
विज्ञापन


इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। जबकि दो बदमाश पुलिस को
चकमा देकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। 

फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में घायल अपराधी अभिषेक सरोज निवासी कोहड़ौर कस्बा, हैदर निवासी कोहड़ौर, हलीम निवासी रानीगंज शामिल हैं। इरशाद उर्फ गुड्डू (मान्धाता), संजय सोनी (कोहड़ौर) नाम को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें