फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाति सिंह का निरीक्षण समेत कई खबरें

विज्ञापन
Employment courses will start in the Women's Protection Home - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। राजकीय महिला संरक्षण गृह में रोजगार वाले कोर्स चलाए जाएंगे। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिया। उन्होंने संरक्षण गृह में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत ब्यूटीशियन, होटल मैनेजमेंट आदि कोर्स संचालित करने के लिए कहा। ताकि, वहां रहने वाली महिलाओं-बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। मंत्री शिशु गृह, राजकीय संप्रेषण गृह का भी निरीक्षण किया। संप्रेषण गृह में किशोरों की संख्या स्वीकृत क्षमता से चार गुना से भी अधिक है।
विज्ञापन

उन्होंने इसमें कमी लाने के प्रयास करने की बात कही। उन्होंने इसे मॉडल संप्रेषण गृह के रूप में विकसित करने का भी निर्देश दिया। शिशु गृह के रसोई घर में सीलन पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने बालिकाओं की काउंसलिंग करके पुनर्वासित कराने के लिए भी कहा। इससे पहले मंत्री ने सर्किट हाउस में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक और निरीक्षण के दौरान सांसद केशरी देवी पटेल, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी प्रभात रंजन, जिला प्रोबेधन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य विवेक कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें