कर्मचारी नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर से निकलकर शहर के कई इलाकों से होते कलेक्ट्रेट पहुंचे। बाइक रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगे पूरी होंगी उनका आंदोलन जारी रहेगा।
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में शंखनाद रैली निकाली गई। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर राज्यकर्मचारियों जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पंचायती राज विभाग के बैनर तले कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कर्मचारी नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर से निकलकर शहर के कई इलाकों से होते कलेक्ट्रेट पहुंचे। बाइक रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगे पूरी होंगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। सरकार पुरानी पेंशन खत्म करके कर्मचरियों के साथ अन्याय कर रही है। पुरानी पेंशन शंखनाद रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबजी भी की गई।