फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संविदा कर्मी पर हमले के विरोध में कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, आपूर्ति बाधित

Tue, 07 Jul 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय- सैदाबाद पावर हाउस पर धरने पर बैठे संविदा कर्मी
विज्ञापन
कस्बा स्थित पावर हाउस में संविदा बिजलीकर्मी पर हुए हमले के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा और पावर सप्लाई भी बंद रहेगी। कर्मचारियों की मांग है कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। धरने में दीनानाथ, पवन तिवारी, पिंटू भारतीय, अजय कुमार, राहुल यादव, मनोज कुमार, अतुल कुमार, महेंद्र, अर्जुन, विनय, संदीप, अर्जुन यादव, उमेश, राधेश्याम, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें