फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महंगाई भत्ता नहीं बढ़ने पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की घोषणा की मांग के लिए एजी ऑफिस के गेट पर केंद्रीय कर्मचारियों और
विज्ञापन
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने एजी ऑफिस के गेट पर शुक्रवार दोपहर भोजन अवकाश के दौरान महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) की मांग की और विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों तीन महीने बाद भी महंगाई भत्ता नहीं बढ़ने पर रोष जताया।
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स, नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया ऑडिट एंड अकाउंट्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से किया। इसमें सिविल ऑडिट एसोसिएशन, सिटीजन ब्रदरहुड एसोसिएशन और अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (ग्रुप सी) ने सहयोग किया।

अध्यक्षता करते हुए कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार से हमारी एक सूत्री मांग है कि वह भारत सरकार के 49 लाख कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और 69 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत की अविलंब घोषणा करे। ऑल इंडिया ऑडिट एंड अकाउंट पेंशनर एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव ऋषिश्वर उपाध्याय ने डीए की अविलंब घोषणा का प्रस्ताव रखा। इस दौरान कमला शंकर मिश्र, सिविल ऑडिट एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्र ने भी अपनी बात रखी। मौके पर सुभाष चंद्र पांडेय, प्रदीप कुमार यादव, राजेश वर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार शर्मा, राकेश बनौधा और प्रखर कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें