फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: घर में घुसकर डिग्री कॉलेज के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, सलोरी में हुई दुस्साहसिक वारदात से सनसनी

Thu, 15 Oct 2026 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Crime News : शहर में सीएम योगी के आने कुछ देर पहले गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। सलोरी में घर में घुसकर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के कर्मचारी सतीश श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को हुई वारदात में पेट में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई थी। इसी इलाके के तेलियरगंज में आज सीएम योगी का कार्यक्रम है। 
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलोरी में घर में घुसकर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के कर्मचारी सतीश श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को हुई वारदात में पेट में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। गोली मारने का आरोप एक शासकीय अधिवक्ता पर लगा है। घटना की सूचना मिलने पर कर्नलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि  जमीनी विवाद समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम होना है। मुख्यमंत्री के आगमन से कुछ देर पहले ही डिग्री कॉलेज के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें