फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पुलिस चौकी पर युवक ने जमकर मचाया हंगामा, फाइल और कुर्सी मेज को फेंका बाहर

Thu, 15 Oct 2026 12:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, नैनी (प्रयागराज)

सार

नैनी थाना के गंगोत्री नगर पुलिस चौकी पर एक नशे का आदी युवक ने जमकर हंगामा किया। बृहस्पतिवार  सुबह करीब 11:00 के आसपास युवक चौकी पर पहुंचा। उसे समय चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
नैनी के गंगोत्री नगर पुलिस चौकी पर युवक ने जमकर किया हंगामा। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी थाना के गंगोत्री नगर पुलिस चौकी पर एक नशे का आदी युवक ने जमकर हंगामा किया। बृहस्पतिवार  सुबह करीब 11:00 के आसपास युवक चौकी पर पहुंचा। उसे समय चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। युवक चौकी के अंदर रखी फाइलों को फेंकने के साथ मेज और कुर्सी को भी बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन



विज्ञापन



साथ ही बाहर निकाल कर शहर के एक मंत्री व पुलिस विभाग के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लोगों को लाठी लेकर दौड़ा लिया। युवक फोटो और वीडियो बनाने वाले पर हमला कर रहा था। चौकी पर युवक की ओर से हंगामा किए जाने की सूचना पर नैनी इंस्पैक्टर अविनाश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को काबू में किया। युवक की पहचान चाका गांव में रहने वाले महावीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें