फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वर्ष 2036 तक यूपी को स्कूली खेलों में शीर्ष तीन में शामिल करने पर जोर

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात करते अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएफ) के कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुमार व यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन पर जोर दिया।
विज्ञापन

यूपी को वर्ष 2036 तक स्कूली खेलों में देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल करने, पारंपरिक खेलों जैसे कबड्डी और योग को ओलंपिक में शामिल कराने के प्रयास पर भी वार्ता की गई।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि भारत को वर्ष 2027 में दो बड़ी प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली है। इनमें वर्ल्ड स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप और वर्ल्ड स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप शामिल हैं। ये आयोजन दिल्ली में होंगे।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं के लिए एसजीएफआई ने दिल्ली सरकार और खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के साथ समझौता किया है। इन आयोजनों में 35 से अधिक देशों के 1,100 से ज्यादा एथलीट और अधिकारी हिस्सा लेंगे।
250 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हुईं
देश में 2.62 लाख से अधिक विद्यालय हैं। इनमें 4.14 करोड़ से अधिक छात्र पढ़ते हैं। सत्र 2025-26 में 45 संबद्ध निकायों के माध्यम से 44 खेल विधाओं में 250 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें 61,000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।


पांच लाख प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर कराए उपलब्ध
दीपक कुमार ने बताया कि जनवरी 2023 के बाद से स्कूली खिलाड़ियों का पंजीकरण, प्रतियोगिता प्रबंधन और परिणामों का पूर्ण डिजिटलीकरण किया गया है। पांच लाख से अधिक डिजिटल खेल प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें