सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद। कुशवाहा महासभा की ओर से रविवार को विज्ञान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में मौर्य वंश के शासक सम्राट अशोक, सामाजिक परिवर्तन के नायक महात्मा ज्योतिबा फूले एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती रविवार को बड़े ही सादगी के साथ मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि बसपा के महासचिव एवं विधान सभा प्रतिपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के कबिना मंत्री सीपी सिन्हा ने संघर्षों को याद किया।
उनके योगदानों पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे महान लोगों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तीनों ने जीवन में मानवता का सबसे बड़ा संदेश दिया और समाज को एक-दूसरे से जोड़कर आगे बढ़ाया। इस दौरान सम्राट अशोक के काल को भी याद किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्वागत मदन सिंह ने किया। सत्य शोधक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सरदार, सभा की अध्यक्षता कर रहे बृजेश र्माय, अध्यक्ष शशिकांत मौर्य, महासचिव जयशंकर मौर्य, विश्वनाथ कुशवाहा, संजय मौर्य, डॉ. शिवा, जयकिशन कुशवाहा, जयशंकर मौर्या आदि मौजूद रहे।