फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी छोड़, एसआरएन अस्पताल में भी सेवाएं ठप

Sun, 12 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी के करीब स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत पर परिजनों की ओर से डॉक्टर रोहित गुप्ता की जमकर पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में शहर के तमाम नर्सिगहोम संचालकाें व डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद अब एसआरएन अस्पताल के सीनियर रेजीडेंट व जूनियर डॉक्टर्स भी हड़ताल पर चले गए है। जूनियर डॉकटर्स एसोसिएशन केप्रदेश अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई आपातकालीन बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया। डॉक्टरों के बीच सहमति बनी कि अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं रहेगी जबकि ओपीडी में मरीजों की जांच नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज टीचर्स एसोसिएशन भी डॉक्टरों के पक्ष में लामबंद हो गया है। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ.दिलीप चौरसिया की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है, हड़ताल जारी रहेगी। डॉ.चौरसिया ने बताया कि अस्पताल में महज इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेगी जबकि ओपीडी में मरीजों की जांच नहीं की जाएगी। एसआरएन डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से हजारों मरीजों के समक्ष इलाज का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें