फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से आधे शहर की बत्ती गुल

Sun, 12 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधड़ ने आधे शहर को अंधेरे में डूबो दिया। शनिवार शाम को 220 केवीए के कैंट सबस्टेशन में आग लग गई। अभियंताओं, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। विभागीय अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंता तो पहुंच गए पर दमकल कर्मी नहीं पहुंचे। वहां मौजूद अभियंताओं, कर्मचारियों ने उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाया, लेकिन आग बुझने से पहले काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन


220 केवीए सबस्टेशन में आग लगने से शहर के दस प्रमुख उपकेंद्रों अशोक नगर, सिविल लाइंस, बेस्ट इंड, चौफटका, खुशरोबाग, केंद्राचल कालोनी, कसारी-मसारी, करेली, करेलाबाग, झलवा, उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कटौती के चलते लाखों उपभोक्ताओं को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। आखिरकार कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे तैसे आपूर्ति को बहाल किया गया उसके बाद ही आपूर्ति शुरू हो सकी। दूसरी ओर विभागीय अधीक्षण अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि तेज अंधड़ के चलते ट्रांसफार्मर एवं केबिल में आग लगी थी, जिसे समय रहते काबू पा लिया गया। आग से नुकसान का पता लगाया जा रहा है।

तेज हवा के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंके तो कई जगह जंफर उड़ गए। शहर दक्षिणी के मीरापुर, शास्त्रीनगर, रसूलपुर, तुलसीपुर, दरियाबाद, नेहरूनगर, पटेल नगर , हर्षवर्धन नगर समेत कई इलाकों में बिजली गुल रही। वहीं शहर उत्तरी के मम्फोर्डगंज, टैगोरटाउन, जार्जटाउन, कटरा, अल्लापुर, सोहबतियाबाग, दारागंज समेत कई अन्य इलाकों में सप्लाई बाधित रही। कुछ इलाकों में तो कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि कई इलाकों में देररात तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन


कैंट स्टेशन में आग लगने का असर काल्विन अस्पताल पर भी पड़ा। यहां भर्ती मरीजों-तीमारदारों को बिजली नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जेनरेटर सेट से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। सीएमएस डॉ. एपी पांडे ने बताया कि अस्पताल में जेनरेटर सेट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें