शिवकुटी के जोंधवल मोहल्ले में किराए पर रहने वाले एलआईसी एजेंट के सूने घर को चोरों ने खंगाल डाला। बेटे का मुंडन कराने के बाद मंगलवार देर रात एलआईसी एजेंट मुकेश त्रिपाठी वापस लौटे कमरे का नजारा देख उनकी आंखों से आंसू निकल आए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। नगदी और जेवर गायब था। बुधवार को मुकेश शिवकुटी थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया।
मुकेश कुमार त्रिपाठी जोंधवल में किराए का कमरा लेकर परिवार समेत रहते हैं। सोमवार को मुकेश परिवार के साथ मैहर दर्शन करने और बेटे का मुंडन कराने चले गए। मंगलवार देर रात लौट कमरे का ताला टूटा हुआ था। आलमारी और बक्शे का ताला लॉक खुला पड़ा था। चोरों ने कमरे के चप्पे-चप्पे की तलाशी लिया और लगभग पांच हजार रुपये नगद और दो लाख रुपये का जेवर उठा ले गए थे। चोरी की घटना से परेशान सुबह शिवकुटी थाने पहुंचे। शिवकुटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।