गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रूंग्वेरपुर धाम में गंगा स्नान करते श्रद्धालु।
गुरु पूर्णिमा पर शृंग्वेरपुर धाम में गंगा स्नान करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर धाम के अनेक देवालयों में दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर आस्थावानों ने दान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हुए मनोरथ की कामना की। गुरु पूर्णिमा को प्रात: से ही श्रद्धालुओं को आगमन आरंभ हुआ तो करीब ग्यारह बजे तक अपने चरम पर रहा। धाम की मुख्य पीठ मां शांता शृंगी ऋषि मंदिर के पुजारी अनुपम माली व लल्लू महाराज ने बताया कि मां के दरबार में आस्थावानों का भारी जमघट लगा रहा। तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित काली सहाय त्रिपाठी बताते हैं कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा होती है इस दिन गुरु की पूजा का विशेष महत्व है।