फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने में अभियंता फेल,करोड़ों की क्षति

विज्ञापन
Electricity theft
विज्ञापन
सर्वाधिक लाइन लॉस वाले 118 फीडरों पर चोरी रोकने के लिए निदेशक ने दी हिदायत
विज्ञापन

इलाकावार टीम गठित कर प्रवर्तन दल की मदद से छापामारी करने के निर्देश
प्रयागराज। शासन की सख्ती के बावजूद शहर में कटियामारी नहीं रूक सकी है। कटिया कनेक्शन के अलावा मीटर बाइपास और केबल क्रास करके बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। लाइन लॉस वाले फीडरों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे प्रतिमाह करोड़ों रुपये की क्षति हो रही है। निदेशक कामर्शियल ओपी दीक्षित ने इसके लिए अधिशासी अभियंताओं को चेताया है। खासतौर से जिन फीडरों पर लाइन लॉस बढ़ा है, वहां चोरी न रुकने पर संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

करीब 33 करोड़ के बकाया बिलों की वसूली के लिए आरसी जारी कर पसीना बहा रहे बिजली महकमे के अभियंता बिजली चोरी रोकने में असफल साबित हो रहे हैं। हाल में हुई जांच में शहर में 118 फीडरों पर सर्वाधिक लाइन लॉस पाया गया है। करेलाबाग, करेली, कल्याणी देवी, बम्हरौली के अलावा छोटा बघाड़ा, शिवकुटी, कर्नलगंज, बेली गांव, कटरा समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर कटियामारी व मीटर बाईपास की जानकारी मिली है। निदेशक कामर्शियल ने बिजली चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लिया है। इसके लिए उन्होंने अभियंताओं की इलाकावार टीम गठित कर प्रवर्तन दल की मदद से छापामारी करने और सख्ती से चोरी रोकने के निर्देश दिए हैं। निदेशक ने पांच किलोवाट से अधिक के बकाया बिलों की वसूली में फिसड्डी पाए गए छह अधिशासी अभियंताओं को सुधार लाने के लिए चेताया है। साथ ही बिलिंग कंपनी एन साफ्ट की लगातार मिल रही शिकायतों पर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि एन साफ्ट प्रबंधन ने बिलिंग की खामियों को दूर नहीं किया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें