क्षेत्र के घोड़ेडीह गांव में इन दिनों बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। गर्मी में अघोषित कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह पांच बजे बिजली काट दी जाती है और करीब दो घंटे बाद आपूर्ति होती है। इसके बाद भी मात्र कुछ समय के लिए ही बिजली आपूर्ति होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि गर्मी के इस मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर लाइनमैन से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था एसडीओ आलोक रंजन गुप्ता के निर्देश पर की जा रही है। वहीं एसडीओ आलोक रंजन गुप्ता ने बताया कि उन्हें भी कहा गया है कि दिन में बिजली आपूर्ति नहीं दी जाएगी और शाम पांच बजे के बाद ही आपूर्ति होगी। उधर, प्रयागराज के मुख्य अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि वे संबंधित अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति जरूरी है।