फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक सप्ताह बाद भी नहीं बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Fri, 05 Jun 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उपकेंद्र गौहनिया (रीवा रोड) के ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी में एक सप्ताह पहले आई आंधी व बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। चिल्ला गौहानी के किसानों शिवेंद्र सिंह आशुतोष सिंह भदौरिया, दीपक द्विवेदी आदि ने बताया कि इलाके में बिजली आपूर्ति को दो भागों में बांट दिया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने की घोषणा की गई है। इसी योजना के तहत घरेलू बिजली को सिंचाई के लिए लगाए गए ट्यूबवेल से अलग कर दिया गया है। इसके कारण ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी में घरेलू बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई है लेकिन ट्यूबवेल की लाइन खराब पड़ी है। एसडीएम बारा डाॅ़ गणेश कनौजिया ने अधिकारियों को आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें