फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जल्द शुरू होगी मलावां बिजली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ से पहले गंगापार के नगर निगम के सीमा विस्तारित वार्ड मलावां में नौ करोड़ से तैयार किया गया 3311 बिजली उपकेंद्र इस महीने के अंत तक संचालित हो जाएगा। पांच एमवीए के इस बिजली उपकेंद्र से विस्तारित क्षेत्र के गांवों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

गंगापार के झूंसी मलावां में पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से नगर निगम सीमा क्षेत्र के 22 व ग्रामीण क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में बिजली की आपूर्ति किए जाने की बात कही गई थी। साथ ही 33 हजार केवी लाइन को उपकेंद्र तक पहुंचाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया।11 केवी के तीन नए फीडर भी बनाए गए। महाकुंभ मेले के बाद एलटी लाइन का कार्य पूरा होते ही उपकेंद्र से बिजली सप्लाई की योजना थी लेकिन आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी। अब माघ मेला में जनवरी के अंत तक आपूर्ति बहाल करने की योजना बनाई गई है।
बिजली उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता इंद्रेश यादव ने बताया कि विभाग के अफसरों से बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन

इन गांवों में होनी है विद्युत आपूर्ति
झूंसी-सहसों मार्ग पर मलावां में तैयार किए गए बिजली उपकेंद्र से मलावां खुर्द, मलावां बुजुर्ग, ईसीपुर, सुल्तानपुर, परैयापुर, बरियारी, रामापुर, अमरसापुर, कसेरूआ कला, कसेरूआ खुर्द, हसनपुर, रहिमापुर, हसनपुर, शेख अहमदपुर और सहसों बाजार समेत कई 30 से ज्यादा गांवों में बिजली की आपूर्ति होनी है। अवर अभियंता इंद्रेश ने बताया कि उपकेंद्र से नगर निगम के गांवों में शहरी तर्ज पर निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी। शहरी आधार पर बिजली के बिल का टैरिफ भी लागू होगा। इसके साथ ही नगर निगम के गांवों में उपकेंद्र से आपूर्ति होने पर पुराने उपकेंद्र का भी लोड कम जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें