फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: विद्युत अधिकारियों को गिनाईं पुराने शहर की समस्याएं

Wed, 02 Aug 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता एवं जनप्रतिनिधि संपर्क अभियान के क्रम में मंगलवार को सर्किट हाउस में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव ने की। विद्युत विभाग की ओर से डिस्कॉम मुख्यालय से आए तकनीकी निदेशक राजेंद्र प्रसाद एवं मुख्य अभियंता विनोद गंगवार ने जनप्रतिनिधियों से विद्युत आपूर्ति को और बेहतर बनाए जाने के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के प्रतिनिधि लल्लूलाल गुप्ता ने पुराने शहर में जर्जर व लटकते तार, लो वोल्टेज की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। डॉ. केपी श्रीवास्तव ने अंडरग्राउंड लाइन की जगह को मार्क करने का सुझाव दिया।
वहीं, अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, तार को बदले जाने, नई लाइन बिछाए जाने, फीडर का लोड कम करने आदि कार्यों के बारे में विद्युत विभाग के अधिकारियों को सुझाव दिया, जिसपर अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर जल्द कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता प्रथम ने वर्तमान में चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जनप्रतिनिधियों के अलावा शहरी क्षेत्र के दोनों अधीक्षण अभियंता मुकेश बाबू और भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें