फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटाला में ट्रांसफारमर जला, बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
बम्हरौली में दूसरे दिन भी बिजली-पानी के लिए तरसे लोग,कल्याणी देवी-मीरापुर में ब्रेक डाउन
विज्ञापन

प्रयागराज। ओवरलोडिंग के चलते शुक्रवार को भी दो ट्रांसफारमर जल गए। करेलाबाग डिवीजन के कल्याणी देवी उप केंद्र से जुड़े अटाला में ट्रांसफारमर जलने से मोहर्रम से पहले बिजली संकट पैदा हो गया। इसी तरह रामबाग इलाके में भी ट्रांसफारमर जलने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप रही। उधर, बम्हरौली में बृहस्पतिवार को दो जगहों पर टले ट्रांसफारमर दिन भर नहीं बदले जा सके थे। इस वजह से वहां दूसरे दिन भी बिजली के साथ ही पानी की किल्लत का लोगों को सामना करना पड़ा। करेली में बिजली की आवाजाही बनी रही। हर दो घंटे पर फीडरों पर ट्रिपिंग की वजह से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

कल्याणी देवी उपकेंद्र से जुड़े अटाला में सुबह ही ट्रांसफारमर जल गया। व्यापार मंडल के नेता फैयाज अहमद ने एक्सईएन व एसडीओ से शिकायत की कि मोहर्रम से पहले बिजली आपूर्ति का बेपटरी होना चिंताजनक है। दिन भर शोर -शराबा मचता रहा, लेकिन देर शाम तक ट्रांसफारमर नहीं बदला जा सका। इसी तरह रामबाग में भी 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफारमर जलने से दिन भर बत्ती गुल रही। एक्सईएन आरके वर्मा ने बताया कि शाम छह बजे नया ट्रांसफारमर लगवा दिया गया। इसी तरह बम्हरौली में देर शाम तक दोनों जगहों पर ट्रांसफारमर लगाने की मशक्कत की जाती रही। देर रात कल्याणी देवी और मीरापुर में ब्रेक डाउन से आपूर्ति ठप हो गई। इससे पहले दिन में अल्लापुर में भी घंटों आपूर्ति ठप थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें