फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारी को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। प्रतियोगिता के लिए केपी इंटर कॉलेज में एक सितंबर को परीक्षा होगी। प्रत्येक प्रश्न के चार ऑप्शन होंगे और सही उत्तर के आगे ओएमआर आंसर शीट पर गोला बनाना होगा। इस प्रतियोगिता में करीब 6000 छात्र-छात्राओं के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की तैयारी बैठक पीसीसी सदस्य एवं इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि प्रतापपुर, हंडिया, फूलपुर के कालेजों के छात्रों के अलावा यमुनापार के कालेजों व शहर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के छात्र- छात्राओं ने पंजीयन कराया है। परीक्षा के दिन केपी कॉलेज परिसर में सुबह नौ बजे तक परीक्षा फार्म भरा जा सकता है। सभी प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें