ईश्वर शरण में भी निरस्त हुआ चुनाव
दो प्रत्याशियों ने कराया था नामांकन, दोनों का निरस्त
इविवि समेत तीन कॉलेजों में नहीं बन सका छात्र परिषद
प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में भी सोमवार को छात्र परिषद चुनाव की प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था और आवश्यक अभिलेखों की कमी के कारण दोनों का नामांकन नामांकन निरस्त कर दिया गया। इस तरह चुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं रह गया और कॉलेज प्रशासन को चुनाव निरस्त करना पड़ा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत इलाहाबाद डिग्री कॉलेज और श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में छात्र परिषद के गठन पर पहले ही पानी फिर चुका है। वहां भी मैदान में कोई प्रत्याशी न होने के कारण चुनाव नहीं कराया जाएगा। सोमवार को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्र परिषद चुनाव के तहत नाम वापसी, नामांकन पत्रों की जांच और प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। कक्षा प्रतिनिधि के प्रत्याशी रजनीश ने नामांकन फॉर्म के साथ उपस्थिति प्रमाणपत्र, महाविद्यालय परीक्षा प्रभारी का प्रमाणपत्र, थाना प्रभारी का प्रमाणपत्र और शपथ पत्र नहीं लगाया था।
वहीं, महिला प्रत्याशी किरन सिंह ने उपस्थिति प्रमाणपत्र, अनुशासनाधिकारी का प्रमाणपत्र, महाविद्यालय परीक्षा प्रभारी का प्रमाणपत्र, थाना प्रभारी का प्रमाणपत्र एवं शपथ पत्र नहीं दिया था। इस आधार पर दोनों का प्रत्याशियों का नामांकन खारिज कर दिया गया। चुनाव अधिकारी डॉ. अनुजा सलूजा के अनुसार छात्र परिषद चुनाव के लिए मैरान में कोई प्र्रत्याशी नहीं रहा। इसलिए तत्काल प्रभाव से छात्र परिषद 2019-20 की समस्त अग्रेतर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है।
सीएमपी में पड़े वोट, छात्र परिषद का गठन आज
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज में सोमवार को कक्षा प्रतिनिधि के एक पद के लिए मतदान हुआ। वहां सात प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस तरह कक्षा प्रतिनिधि के 44 पदों के मुकाबले आठ पदों पर प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं, जो मंगलवार को अपने ही बीच से छात्र परिषद के पांच पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।
सीएमपी में सोमवार को एमए द्वितीय वर्ष कक्षा प्रतिनिधि (पुरुष) के एक पद के लिए मतदान हुआ। इसमें करन सिंह परिहार ने अपने प्रतिद्वंद्वी शुभम अग्रहरि को 21 मतों से पराजित किया। कुल 297 मतदाताओं में से 56 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुभम को 17 और करन को 38 वोट मिले जबकि एक मत अवैध हो गया। इसके अलावा बीए प्रथम वर्ष (पुरुष) में कृष्णा गुप्ता, बीए तृतीय वर्ष (पुरुष) में नवीन कुमार, बीएससी प्रथम वर्ष (महिला) में प्रियंका पासवान, बीएससी द्वितीय वर्ष (पुरुष) में अभिलेषक सिंह, एमए द्वितीय वर्ष (महिला) में सौम्या शुक्ला एवं एलएलएम प्रथम वर्ष (पुरुष) में रविंद्र कुमार कक्षा प्रतिनिधि के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
सीएमपी में छात्र परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री एवं सांस्कृति सचिव के पद के लिए चुनाव 22 अक्तूबर को होगा। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन फॉर्म की बिक्री, 12.30 बजे तक नामांकन, 1.30 बजे तक नाम वापसी, दोपहर दो बजे वैध प्रत्याशियों की सूची, 2.30 से 3.30 बजे तक मतदान, शाम चार बजे से मतगणना और इसके बाद चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।
धत किया जाता है। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इविवि प्रशासन की ओर से जिला एवं पुलिस प्रशासन को पत्र भेजा गया है।