इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 2026-27 के लिए कमेटी की घोषणा कर दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फरमान अहमद नकवी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 2026-27 के लिए कमेटी की घोषणा कर दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फरमान अहमद नकवी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मिश्र, वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राज कुमार शुक्ला और अनुभव शुक्ला को भी चुनाव अधिकारी के रूप में शामिल किया गया है। अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडे व महासचिव अखिलेश शर्मा ने चुनाव समिति की अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन
इस बार बार एसोसिएशन की 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान होगा। वर्तमान कार्यकारिणी ने सुप्रीम कोर्ट के विशाखा मामले में दिए गए आदेशों के मद्देनजर महिला अधिवक्ताओं के लिए नौ पद आरक्षित किए हैं। इनमें सहायक कोषाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक संयुक्त सचिव महिला और गवर्निंग कौंसिल के पांच पद शामिल हैं। इससे पहले कार्यकारिणी में कुल 28 पदों के लिए चुनाव होता था। महिला अधिवक्ताओं के लिए केवल संयुक्त सचिव महिला का पद आरक्षित था।