फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में कम मतदान पर चुनाव आयोग चिंतित

Fri, 05 Apr 2019 01:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
loksabha chunav - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
मंडल के सभी लोकसभा संसदीय सीट पर इस बार 70 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है। निर्वाचन आयोग की ओर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने के अलावा कई अन्य कदम भी उठाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.वेंकटेश्वर लू ने बृहस्पतिवार को इन अभियानों और तैयारियों की समीक्षा की तथा जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


वेंकटेश्वर लू ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में बताया कि प्रयागराज में कम मतदान चिंताजनक है। यहां लोग सचेत हैं लेकिन मतदान में हिस्सेदारी कम है। उनका कहना था कि कई राज्यों में 80 प्रतिशत तक मतदान होता है लेकिन उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 60 फीसदी तक है। प्रयागराज में काफी कम मतदान होता है। इस बार यहां भी 70 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए बूथ पर कई कदम उठाए गए हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अतिरिक्त सुविधा होगी। वे जल्दी मतदान कर सकें इसे भी सुनिश्चित किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए बूथ पर पानी तथा अन्य सुविधा सुनिश्चित की जाएंगी। शेड लगाने की भी कोशिश होगी।

मतदान स्थल के नजदीक तक लोग अपने वाहनों से जा सकेंगे। उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र तथा अधिकारों के लिए लोगों को भी थोड़ा तप करना होगा। उन्होंने बताया कि  भयमुक्त और पारदर्शी चुनाव के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं। निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रमजान रखने वालों के लिए अलग लाइन संभव नहीं है। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में अफसरों ओर वालंटियर को संबोधित किया। उन्होंने जागरूकता प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। वेकटेंश्वर लू ने मंडल केसभी निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। बैठक तथा कार्यक्रम में एडीजी एसएन साबत, मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल, एडीजी एसएन साबत, आईजी मोहित अग्रवाल, सभी जिलों के डीएम तथा अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


मतदाता तथा ईवीएम के प्रति शुरू जागरूकता अभियान में 2369 समूह सक्रिय हैं। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने बताया कि इनसे 2.35 लाख जुड़े हैं। इनमें करीब सवा लाख छात्र-छात्राएं जुड़े हैं। एनएसएस, एनसीसी आदि के माध्यम से युवाओं को जागरूकता अभियान से जोड़ा गया है। इनकी मदद से 75 हजार से अधिक लोगों को ईवीएम और वीवीपैट के प्रति भी जागरूक किया जा चुका है।

राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ही नहीं प्रशासन को भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा का इंतजार है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों की सूची अभी नहीं बनी है। मंडलायुक्त ने बताया कि  प्रमुख दलों से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद ऐसे बूथों का निर्धारण किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया में इस बार कुछ बदलाव होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हर विधानसभा में वीवीपैट से निकली पर्ची तथा प्रत्याशियों को मिले मतों का मिलान किया जाएगा। बूथ का चुनाव मौके पर ही किया जाएगा। यदि किसी तरह की आपत्ति होगी तो पर्यवेक्षक और निर्वाचन अधिकारी आगे की प्रक्रिया पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें