थाना क्षेत्र के सेमरी बाघराय भैंसौड़ गांव में शुक्रवार दोपहर बुजुर्ग अमरनाथ कुशवाहा (60) पुत्र राम सहाय का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि वह अपने इकलौते बेटे हेमंत कुमार के साथ रहते थे। अमरनाथ की पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था।
बेटे हेमंत कुमार ने बताया कि पिता कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने पहले भी एक-दो बार खुदकुशी की कोशिश की थी। हेमंत के अनुसार, घटना के वक्त वह घर पर नहीं था। दोपहर करीब तीन बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में पेड़ से रस्सी के सहारे उनका शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को शाम सात बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।