फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नहर ओवरफ्लो, फसलों में जा रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया क्षेत्र में फसल में नहर का पानी भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि हरखपुर से आई मऊ रजबहा में तेज बहाव होने के कारण कई दिनों से पानी नहर की पटरी के ऊपर से बह रहा है। जिससे गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न हो रही है।
विज्ञापन

तेजपुर गांव के पास नहर का पानी लगातार खेतों में पहुंच रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं की गई तो पूरी फसल नष्ट हो सकती है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल नहर का जलस्तर कम कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें