फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव

Sat, 06 Jun 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। मृतक देवी प्रसाद की फाइल फोटो - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मुंगारी हरदुआ गांव में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव हाईटेंशन टावर पर फंदे पर लटकता मिला। शव की पहचान गांव के ही देवी प्रसाद (60) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने शव को फंदे से उतारकर विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि देवी प्रसाद मजदूरी करता था। उसके तीन बेटे और एक बेटी हैं। उसके दो बेटे सूरत में नौकरी करते हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही दोनों बेटे सूरत गए थे। जबकि छोटा बेटा अपनी मां के साथ गांव में ही रहता है। परिजनों के अनुुसार आधी रात के बाद वह घर से बाहर निकले थे। सुबह गांव वालों ने सूचना दी कि वह गांव के पास बिजली विभाग के हाईटेेंशन टावर पर फंदे पर लटक रहे है। परिजनों ने उनकी हत्या की अशंका जताई है लेकिन मामले में पुलिस को किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी कमलेश पटेल ने कहा कि परिवार वालों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

नैनी। मृतक देवी प्रसाद की फाइल फोटो- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें