फोटो कैप्शन आनापुर के खंदौली में शिव मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते भक्त
- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
क्षेत्र के खंदौली गांव में शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में आसपास के गांव के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मलमास में भगवान शिव के मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया गया। जहां दोपहर तीन बजे से विशाल भंडारे का आयोजन शुरू किया गया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से की गई। इस दाैरान ग्राम प्रधान जीत लाल, विवेक निर्मल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।