फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करछना। थाना क्षेत्र के डांडो नहर के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद युवक बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद पटेल (65) खेती करते थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे साइकिल से नहर की पटरी की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर आई। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा बताए बाइक नंबर के आधार पर वाहन स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें