फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : भूस्खलन की वजह से पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ जाने वाली आठ ट्रेनें निरस्त 

Thu, 19 May 2022 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे द्वारा जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं उनका निरस्तीकरण चार जुलाई तक के लिए है। यानी कि इस अवधि तक प्रयागराज से गुवाहाटी के लिए तो ट्रेन मिल जाएगी, लेकिन उससे आगे अगरतला, सिलचर आदि स्टेशनों तक पहुंचने के लिए रेल सेवा बाधित रहेगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर राज्यों में हो रही बारिश की वजह से हुए भूस्खलन और जलभराव को देखते हुए रेलवे ने संबंधित रूट पर चलने वाली आठ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं उसमें कुछ प्रयागराज जंक्शन एवं कुछ प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित हो रही हैं। निरस्त की गई ट्रेनों की सूची उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन द्वारा बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई।

विज्ञापन



रेलवे द्वारा जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं उनका निरस्तीकरण चार जुलाई तक के लिए है। यानी कि इस अवधि तक प्रयागराज से गुवाहाटी के लिए तो ट्रेन मिल जाएगी, लेकिन उससे आगे अगरतला, सिलचर आदि स्टेशनों तक पहुंचने के लिए रेल सेवा बाधित रहेगी। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लामडिंग मंडल के जाटिंगा-न्यू हारगांजाओं एवं बंदरखाल-डिटकछड़ा खंड में हुई बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण हुए जलभराव तथा भूस्खलन के कारण ट्रेनें निरस्त की गई हैं।


उन्होंने कहा कि जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं उसमें फिरोजपुर कैंट-अगरतला, अगरतला-फिरोजपुर कैंट, सिलचर-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, नई दिल्ली-सिलचर, अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी, आनंद विहार-अगरतला, रानी कमलापति-अगरतला एवं अगरतला-रानी कमलापति विशेष ट्रेन को अलग-अलग तिथियों में निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिथियों में रहेगा निरस्तीकरण
ट्रेन नंबर एवं कहां से कहां तक                निरस्तीकरण की तिथि 
14620 फिरोजपुर कैंट -अगरतला  एक्सप्रेस    23, 30 मई, 06, 13, 20, 27 जून
14619 अगरतला -फिरोजपुर कैंट  एक्सप्रेस    26 मई, 02,09, 16, 23, 30 जून
14037 सिलचर -नई दिल्ली  पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति    23, 30 मई, 06, 13, 20, 27 जून एवं 04 जुलाई 
14038 नई दिल्ली -सिलचर  पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति    19, 26 मई, 02, 09, 16, 23, 30 जून 
20501 अगरतला -आनंद विहार तेजस एक्सप्रेस    23,30 मई, 06, 13, 20, 27 जून 
20502 आनंद विहार-अगरतला  तेजस एक्सप्रेस    25 मई, 01, 08, 15, 22, 29 जून
01665 रानी कमलापति -अगरतला स्पेशल        19, 26 मई, 02, 09, 16, 23, 30 जून
01666 अगरतला -रानी कमलापति स्पेशल        22, 29 मई, 05, 12, 19, 26 जून, 03 जुलाई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें