ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगापुरी के आठ विद्यार्थी एटीएल टेकथॉन में चमके। स
ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगापुरी के आठ विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीक में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) टेकथॉन 3.0 में राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है। अब ये विद्यार्थी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।
टेकथॉन में उन्होंने स्वदेशी तकनीक से सामुदायिक समस्याओं के समाधान पर काम किया। कृषि में आत्मनिर्भरता, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर भी नवाचार दिखाए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के साथ व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
चयनित विद्यार्थियों में आदित्य शुक्ला, ओम सिंह, सात्विक विश्वकर्मा, कार्तिक धुरिया, हेमंत सोनी, अतिशेष श्रीवास्तव, ऋतुराज पांडेय और विशाल यादव हैं। शिक्षिका पूनम मिश्रा ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने इसे नवाचार आधारित शिक्षा का परिणाम बताया। प्रबंधक राकेश सिंह सेंगर ने इसे पूरे प्रयागराज के लिए गौरवपूर्ण कहा।