फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा से 80 लाख हड़पे, धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरो सर्जन से 80 लाख हड़पे, धमकाया
विज्ञापन

डॉ. कार्तिकेय शर्मा हुए शिकार, दो पर लिखाई रिपोर्ट
प्रयागराज। शहर के प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा से डायग्नोसिस सेंटर खोलने के नाम पर 80 लाख रुपये हड़प लिए गए। उन्होंने जार्जटाउन थाने मेें दो लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में क्लाइव रोड निवासी डॉ. कार्तिकेय का आरोप है कि लखनऊ निवासी योगेश श्रीवास्तव व सुनील कुमार पांडेय ने उन्हें साझेदार बनाने का झांसा देकर डायग्नोसिस सेंटर खोलने के नाम पर 80 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। चार साल बीत गए लेकिन सेंटर नहीं खुला। यही नहीं जब रुपये वापस मांगे गए तो गालीगलौच करते हुए उन्हें धमकी दी गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें