फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संकल्प पत्र को पूरा करने के लिए बनाएंगे आठ कमेटी, अग्रवाल समाज ने कसी कमर

Mon, 02 Jun 2025 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अग्रवाल समाज के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के लिए काम करने का जो संकल्प लिया था उसको फिर दोहराया है। कहा कि संकल्प पत्र में जो वादे किए गए हैं उसको हर हाल में पूरा किया जाएगा। अधिक के अधिक सदस्य बनाकर लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा और उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 
विज्ञापन
अग्रवाल समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल- घर-घर जाकर प्रचार किया और मौका देने का आग्रह किया, जिस पर समाज के लोगों ने विश्वास करके हमारी टीम को काम करने का मौका दिया है। हम अपने संकल्प पत्र को पूरा करके दिखाएंगे। संकल्प पत्र पर अमल का काम भी शुरू हो गया है। तीन जून को होने वाली नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए आठ कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें भवन निर्माण कमेटी, सदस्यता अभियान कमेटी, समाज के युवक-युवतियों की शादी के लिए कमेटी, अग्रसेन जयंती की कमेटी, मेडिकल सुविधा और एंबुलेंस आदि के लिए कमेटी बनेगी। कहा कि अग्रवाल धर्मशाला के लिए जमीन चिन्हित की गई है। कमेटी में प्रस्ताव रखा जाएगा, जो सर्व सम्मति से निर्णय होगा उस पर अमल किया जाएगा। 

विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल- संकल्प पत्र को लागू करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देते हुए कार्य करेंगे। बुजुर्ग आश्रम और वृद्धाआश्रम बनाने की योजना है। जो किसी कारण परिवार में रहते हैं वह हमारे साथ मिलकर कार्य करेंगे। अनुभव का लाभ लेने का प्रयास करेंगे। 

महामंत्री अभिषेक मित्तल- हम लोग तीन दशक से कार्य कर रहे हैं। कुछ लोग हमेशा समाज से दूर रहे और अचानक आकर चुनाव मैदान में उतर गए। मतदाताओं के प्रति बहुत आभार कि उन्होंने काम करने वाली टीम को चुना। अग्रवाल महिला और अग्रवाल युवा मंडल समन्यव स्थापित करके आगे बढ़ेंगे। पांच हजार सदस्यों को बनाने का को लक्ष्य है उसको साल भर के अंदर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें