फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : युवती को लेकर हुए विवाद में कराई गई युवक की हत्या, मुख्य आरोपी शिवम रखता था खुन्नस

Mon, 02 Jun 2025 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज-जौनपुर सीमा पर स्थित सरायममरेज के सोरो गांव में जौनपुर निवासी शुभम तिवारी (22) की चाकू से गोदकर हत्या एक युवती को लेकर हुए विवाद में की गई। आरोप है कि मुख्य आरोपी शिवम चौधरी का भी उसी युवती से संबंध था।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-जौनपुर सीमा पर स्थित सरायममरेज के सोरो गांव में जौनपुर निवासी शुभम तिवारी (22) की चाकू से गोदकर हत्या एक युवती को लेकर हुए विवाद में की गई। आरोप है कि मुख्य आरोपी शिवम चौधरी का भी उसी युवती से संबंध था, जिससे मृतक बात करता था। पुलिस ने घटना में शामिल होने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया है। जबकि, तीन नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित पूरेलाल नीभापुर गांव निवासी शुभम को रुपये देने के बहाने बुलाकर चाकू से गोदकर मार डाला गया था। आरोप है कि वह शिवम के कहने पर आया था, जहां चार युवकों ने उस पर हमला किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, परिजनों ने 500 रुपये के विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात बताई थी। फिलहाल, जांच में यह बात भी सामने आई है कि मुख्य आरोपी शिवम उससे एक युवती को लेकर खुन्नस रखता था।

दरअसल, उस युवती से शुभम बात करता था और यह बात शिवम को नागवार गुजरती थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि बाकी बातें शिवम के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। उधर, पुलिस ने सरायरममरेज निवासी राहुल व संदीप नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया है। सूत्रों का कहना है कि जिस वक्त यह घटना हुई, दोनों मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि घटना में तीन लोग नामजद हुए हैं। इनमें शिवम के अलावा दो युवक सरायममरेज के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें