फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान-गणित शिक्षक के लिए 19 से भरें विकल्प

Thu, 17 Sep 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार के अनुसार सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जूनियर हाईस्कूलों में विज्ञान-गणित शिक्षकों की नियुक्ति से पूर्व 19 सितंबर से विकल्प भरे जाएंगे। पहले दिन 19 सितंबर को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में 10 बजे गणित के सभी विकलांग महिला, समस्त पुरुष तथा समस्त महिला अभ्यर्थियों को रिपोर्ट करना है। दूसरे दिन 20 सितंबर को विज्ञान के अभ्यर्थियों को प्रात: 10 बजे रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन


बीएसए के अनुसार जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपने मूल अभिलेख वापस ले गए हैं, वह 19 सिंतबर तक अभिलेख उनके कार्यालय में जमा कर दें अन्यथा नियुक्ति पत्र जारी नहीं होगा। नियुक्ति पत्र के लिए गणित विषय के सभी पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को 21 सितंबर को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय तथा विज्ञान के सभी पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को 21 सिंतबर को ही उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा, बीएसए कार्यालय के पास दो बजे नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें