फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीओ-एसआई में 45 फीसदी ने छोड़ दी परीक्षा

Sun, 30 Aug 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केन्द्रीय पुलिस संगठन (सीपीओ) में सब इंसपेक्टर एवं सहायक सब इंसपेक्टर के 2902 पदों के लिए रविवार को हुई परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के पूरी हो गई। सीपीओ एसआई-एएसआई की दूसरे प्रश्नपत्र के लिए हुई परीक्षा में कुल 54.91 फीसदी उपस्थिति रही। शहर में 13827 परीक्षार्थियों के लिए कुल 30 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण सभी केन्द्रों पर कड़ी निगरानी की गई। परीक्षार्थियों की पूरी जांच के बाद ही उन्हें केन्द्र के अंदर प्रवेश दिया गया। केन्द्रीय पुलिस संगठन की ओर से दिल्ली पुलिस में सब इंसपेक्टर, केन्द्रीय सुरक्षा बल में सब इंसपेक्टर और सीआईएसएफ में सहायक सब इंसपेक्टर के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। पहले चरण में दो अलग-अलग प्रश्नपत्रों की लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में शारीरिक योग्यता, तीसरे चरण में शारीरिक क्षमता की परख होगी। अंतिम चौथे चरण में मेडिकल परीक्षा होगी। शारीरिक योग्यता परीक्षा एवं मेडिकल टेस्ट 2, 3, 4, 5 सितंबर को कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें