फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम में आज ईडब्ल्यूएस वालों को मौका

विज्ञापन
EDUCATION
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में नौ जुलाई को बीकॉम में प्रवेश के लिए आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके साथ ही बीए में भी मंगलवार को दाखिले लिए जाएंगे। बीए और बीकॉम में दाखिले इविवि प्रशासन ने कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। सभी अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे प्रवेश भवन बुलाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को एलएलएम में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इस दौरान कुल 38 दाखिले हुए। इनमें अनारक्षित वर्ग के 19, ओबीसी वर्ग के 10, एससी वर्ग के पांच, एसटी वर्ग के तीन और ईडब्ल्यूएस वर्ग का एक अभ्यर्थी शामिल है। उधर, इविवि में पीजी में भी दाखिले के लिए कटऑफ अंक जारी किए गए हैं। साथ ही संघटक कॉलेजों में भी स्नातक प्रवेश के लिए लिए कटऑफ अंक जारी किए गए हैं। सोमवार को भी सीएमपी में 254 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। बीएससी गणित 50, बीएससी बायो में 85 और बीकॉम में 119 अभ्यर्थियों ने प्रवेश दाखिले लिए।
इविवि में स्नातक प्रवेश का कटऑफ
- बीकाम में नौ जुलाई को नौ जुलाई को 165 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, शिक्षक/कर्मचारी आश्रित
- बीए में नौ जुलाई को सभी अभ्यर्थी शिक्षक/कर्मचारी आश्रित, सभी अभ्यर्थी उर्दू कोटा
- बीए में 10 जुलाई को 163 या अधिक अंक सभी श्रेणी, 141 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी अरबी-फारसी कोटा
- बीए में 11 जुलाई को 151 या अधिक अंक ओबीसी, 130 या अधिक अंक एससी
इविवि में पीजी प्रवेश का कटऑफ
- भूगोल में 15 जुलाई को सुबह 11 बजे 166 या अधिक अंक सभी श्रेणी
- उर्दू में 10 जुलाई को सुबह 9.30 बजे 188 से 98.80 अंक अनारक्षित, 98.60 से 62 अंक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग
- भौतिक विज्ञान में नौ जुलाई को सुबह 9.30 बजे 170 या अधिक अंक सामान्य वर्ग, 160 या अधिक ओबीसी, 160 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 134 या अधिक एससी, 56 या अधिक अंक एसटी वर्ग
विज्ञापन

- प्राचीन इतिहास में 11 जुलाई को सुबह 10 बजे 180 या अधिक अंक सामान्य श्रेणी
- शिक्षाशास्त्र में 12 जुलाई को सुबह 10 बजे 134 या अधिक अंक सभी श्रेणी, 128 या अधिक अंक ओबीसी, 124 या अधिक एससी, 126 या अधिक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- सांख्यिकी में 176 या अधिक अंक अनारक्षित, 150 या अधिक ओबीसी, 150 या अधिक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी, कर्मचारी आश्रित कोटा
कॉलेजों में प्रवेश
एडीसी (कीडगंज परिसर)
- बीकॉम (केवल छात्र) में 160 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी (छात्र एवं छात्राएं) में 140 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए (केवल छात्र) में 130 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
एडीसी (जीरो रोड परिसर)
- बीकॉम (केवल छात्राएं) में 170 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए (केवल छात्राएं) में 120 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश नौ जुलाई को सुबह नौ बजे से)
00
सीएमपी डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में 138 या अधिक अंक ओबीसी, 110 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी गणित में 136 या अधिक अंक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी जीव विज्ञान में 118 या अधिक अंक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश नौ जुलाई को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक)
00
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
बीए में 10 जुलाई को 90 या अधिक अंक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
बीए में 11 जुलाई को 100 या अधिक अंक आरक्षित वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग के नॉन क्रीमीेलेयर के अभ्यर्थी
बीकॉम में 10 जुलाई को 120 या अधिक अंक आरक्षित वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग के नॉन क्रीमीेलेयर के अभ्यर्थी
(नोट: सभी प्रवेश सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक)
00
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में 145 या अधिाक अंक सभी वर्ग, 50 या अधिक अंक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए में 150 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी बायो में 110 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी गणित में 120 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी होमसाइंस में 100 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
00
एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय सत्र 2019-21 की बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल महिला अभ्यर्थी महाविद्यालय के काउंटर पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक काउंसलिंग फॉर्म प्राप्त कर 12 जुलाई को अपराह्न तीन बजे तक जमा करें।
- बायोटेक्नोलॉजी डिप्लोमा का प्रवेश फॉर्म महाविद्यालय में उपलब्ध है। इविवि एवं संघटक कॉलेजों के बीएससी तृतीय वर्ष एवं बीएससी उत्तीर्ण छात्राएं जिन्होंने बीएससी में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषय लिा हो, वे सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक फॉर्म प्राप्त कर 20 जुलाई तक जमा करें।
-महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष का प्रवेश प्रारंभ हो गया है। पीजीएटी-2019 प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं कॉलेज में संपर्क करें।
00
राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- इविवि की पीजीएटी प्रवेश परीक्षा में शामिल वे छात्राएं जो महाविद्यालय में एमए राजनीतिशास्त्र एवं हिंदी प्रथम वर्ष में प्रवेश की इच्छुक हैं, कॉलेज में सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक संपर्क करें।
- बीए एवं बीकॉम में प्रवेश की इच्छुक छात्राएं सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच कॉलेज में संपर्क करें
- बीए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष, एमए हिंदी एवं राजनीतिशास्त्र तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होंगी। छात्राएं प्रवेश लेकर कक्षाओं में उपस्थित हों।
00
केपी ट्रेनिंग कॉलेज
- महाविद्यालय में बीए तृतीय सेमेस्टर 2019 की नियमित कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। तृतीय सेमेस्टर के समस्त प्रशिक्षणार्थी 15 जुलाई तक निर्धारित शुल्क महाविद्यालय में जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन करा ले। अंतिम तिथि के बाद 22 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ ही रजिस्ट्रेशन होगा।
इविवि बीए प्रथम, द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 12 से
- तृतीय वर्ष की कक्षाओं का संचालन 15 से होगा शुरू
प्रयागराज, 8 जुलाई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 12 जुलाई से शुरू होंगी जबकि तृतीय वर्ष की कक्षाओं का संचालन 15 जुलाई से प्रारंभ होगा।
बीए प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को संबंधित विभागों में अपना नामांकन कराने को कहा गया है। इसके साथ ही बीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी वार्षिक शुल्क ऑनलाइन जमा जमा करते हुए अगली कक्षा में नामांकन कराना है। इसके अलावा भौतिक विज्ञान एमएससी तृतीय सेमेस्टर, एलएलबी तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर और एलएलएम तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होंगी। वहीं, जंतु विज्ञान विभाग में बीएससी प्रथम वर्ष की कक्षाएं 10 जुलाई, द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 15 जुलाई, एमएससी जूलॉजी तृतीय सेमेस्टर, एमएससी एग्रीकल्चर जुलॉली एंड एंटोमोलॉजी तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें