फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : गो तस्कर गिरोह के सरगना मुजफ्फर के आर्थिक साम्राज्य पर फिर चलेगा हथौड़ा

Sun, 20 Nov 2022 05:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह पांच बीघे क्षेत्रफल वाली भूमि के रूप में है, जिस पर फिलहाल अमरूद का बाग है। पुलिस का कहना है कि मुजफ्फर ने यह संपत्ति अपराध से कमाए गए धन से अर्जित की। ऐसे में इसे गैंगस्टर के तहत कुर्क किया जाएगा। 
विज्ञापन
Prayagraj News : मो. मुजफ्फर, ब्लॉक प्रमुख कौड़िहार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात गो तस्कर गिरोह के सरगना व कौड़िहार से सपा ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर के आर्थिक साम्राज्य पर फिर हथौड़ा चलेगा। करीब छह करोड़ रुपये मूल्य की उसकी संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जल्द ही कुर्क की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अनुमति मिल गई है। जिस संपत्ति को कुर्क करने की अनुमति मिली है, वह कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित भीटी देवमाफी गांव में है।

विज्ञापन



यह पांच बीघे क्षेत्रफल वाली भूमि के रूप में है, जिस पर फिलहाल अमरूद का बाग है। पुलिस का कहना है कि मुजफ्फर ने यह संपत्ति अपराध से कमाए गए धन से अर्जित की। ऐसे में इसे गैंगस्टर के तहत कुर्क किया जाएगा। नवाबगंज के चफरी का रहने वाला मुजफ्फर वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। उसके खिलाफ पिछले साल पूरामुफ्ती में गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 13 अन्य भी आरोपी बनाए गए थे। इसी मामले में उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई चल रही है। 

अंतर जनपदीय गो तस्कर गिरोह का है सरगना
मुजफ्फर पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुताबिक, वह अंतर जनपदीय गो तस्कर गिरोह का सरगना है। उस पर प्रयागराज के अलावा वाराणसी, कौशाम्बी, फतेहपुर, भदोही व चंदौली में 30 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले गोवध अधिनियम के हैं। पिछले साल उसने जेल में रहते हुए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था।

2018 में दर्ज केस के आधार पर बना गैंगस्टर
आठ भाइयों में सबसे बड़े मुजफ्फर के पांच भाई हिस्ट्रीशीटर हैं। 2018 में धूमनगंज में उसे 1.8 क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसमें चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इसी मुकदमे के आधार पर पिछले साल पूरामुफ्ती पुलिस ने मुजफ्फर व उसके गैंग के 13 सदस्यों पर गैंगस्टर लगाया था।
विज्ञापन

एक दर्जन से ज्यादा संपत्तियों पर हो चुकी है कार्रवाई
मुजफ्फर गैंग की एक दर्जन से ज्यादा संपत्तियों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। इससे पहले अगस्त में बम्हरौली उपरहार में छह व अप्रैल में पूरामुफ्ती के बेगम बाजार स्थित पांच भूखंड व मकानों को गैंगस्टर के तहत कुर्क किया गया था। इनका कुल मूल्य करीब 10 करोड़ रुपये बताया गया है। इसके अलवा नवाबगंज स्थित उसके मकान पर भी कार्रवाई की गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें